Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डोडापोस्त के साथ पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

डोडापोस्त के साथ पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

सीट के पीछे कंबल के नीचे छिपा रखा था डोडापोस्त चुरा

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से डोडापोस्त चुरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी के नेतृत्व में नेशनल हाइवे 11 पर थाने के पास ही नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान बीकानेर से रतनगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली, तो सीट के पीछे कंबल के नीचे एक प्लास्टिक की थैली में डोडापोस्त चुरा मिला, जिसका वजन 850 ग्राम था। पुलिस ने डोडापोस्त चुरा जब्त कर लुधियाना के ब्रह्मपुर निवासी ट्रक चालक लियाकत अली को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को सीज कर किया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्यारेलाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उक्त कार्रवाई की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur