Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विदेशी नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

विदेशी नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय विदेशी नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को देर रात रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है।मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि 13 वर्षीय विदेशी नाबालिग से रेप करने के मामले में पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी 31 वर्षीय युवक को शुक्रवार देर रात चूरू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, जिसको पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 13 वर्षीय नाबालिग के पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उसे डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां नाबालिग के टेस्ट करने के बाद सामने आया कि नाबालिग 19 सप्ताह की गर्भवती है। परिजनों के पूछने पर नाबालिग ने आप बीती बताई, जिस पर पुलिस ने नाबालिग के भाई की रिपोर्ट पर रेप व पॉक्सो में मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur