Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा – 2024 : आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा – 2024 : आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने आदेश जारी कर जिला मुख्यालय पर 17 परीक्षा केन्द्रों पर 12 अप्रैल को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 03 बजे से सांय 05 बजे तक राजस्थान कर्मचार चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा— 2024 की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समुचित निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग, चूरू उपखंड अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय चूरू, सभी केन्द्राधीक्षकों, जिला परिवहन अधिकारी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड चूरू व सरदारशहर आगार प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur