Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चाइनीज माँझे की रोकथाम के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

चाइनीज माँझे की रोकथाम के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

सूचना देने वालों का नाम रखा जाएगा गुप्त

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ]मकर सक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी के दौरान चायनीज मांझे का प्रयोग रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पड़िहारा में बुधवार को अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी हरफूलसिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पड़िहारा के बाजारों में पतंग विक्रेताओं के यहां पहुंचकर चायनीज मांझे की तलाशी ली तथा इसका प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। वहीं पुलिस ने लाउड स्पीकर के माध्यम से भी चायनीज मांझे का प्रयोग नहीं करने के लिए लोगों को निर्देशित किया है। चायनीज मांझे की बिक्री व उसका उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा इसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर हैड कांस्टेबाल गोपाल स्वामी, कांस्टेबल राकेश कुमार भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur