Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मुख्यमंत्री को धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

मुख्यमंत्री को धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

अचानक चूरू जेल पहुंचा भारी संख्या में पुलिस जाब्ता

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] प्रदेश की दौसा जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चूरू जिला मुख्यालय पर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। यहां चूरू जिला कारागृह का एसडीएम बृजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में डीएसपी सहित कई थाना अधिकारियों ने पुलिस जाब्ते के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में सर्च अभियान चलाया गया और जेल के सभी बैरक की मेटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरणों से गहनता के साथ खंगाला गया। प्रत्येक बंदी की भी जांच की गई। हालांकि राहत की बात तो यह रही कि जेल से किसी भी तरह की संदिग्ध चीज सामने नहीं आई। चूरू जिला कारागृह में अभी 214 बंदियों को रखा गया है जिनमे 12 महिलाएं भी शामिल है जबकि जेल की कैपिसिटी 163 बंदियों को रखे जाने की है। डीएसपी सुनील कुमार झाझड़िया ने बताया कि करीब डेढ़ घण्टे तक जिला कारागृह में सर्च अभियान चलाया गया। यहां सर्च अभियान के दौरान किसी प्रकार की अवांछित वस्तु नही पाई गई। मोबाइल व अन्य संदिग्ध वस्तुओं के लिये तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि बंदियों से व्यवस्था इत्यादि के बारे में पूछा गया, जेल में संतोषजनक व्यवस्था मिली किसी तरह की अवांछित गतिविधियां नही पाई गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur