चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के साहवा में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।साहवा थानाधिकारी रामप्रताप के अनुसार, गांव भाड़ंग निवासी जुगल किशोर प्रजापत ने 21 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया था। जुगल किशोर साहवा कस्बे में टेलर का काम करते हैं। 17 अप्रैल की शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। साहवा के सरकारी कॉलेज के पास तीन व्यक्तियों ने बाइक पर आकर उनकी आंखों में मिर्च डालकर मोबाइल और रुपए लूट लिए।पुलिस ने मामले की जांच में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी और सूचनाओं के आधार पर साहवा के सुरेंद्र वाल्मीकि (23) और कृष्ण कुमार माली (30) को गिरफ्तार किया गया है।इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल भूराराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में हैड कॉन्स्टेबल जयवीर सिंह, हैड कॉन्स्टेबल राजू सिंह, कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह, कॉन्स्टेबल भूराराम और राजेश शामिल थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।