स्थानीय पुलिस थाने में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। युवक के फांसी खाने के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। गौरतलब है कि करीब 4 दिन पूर्व वार्ड 19 निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार को वार्ड में ही एक सप्प्ताह पूर्व हुई बकरियों की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था। करीब 4 दिन से पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जब युवक शौचालय गया तो उसने शौचालय में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद रतनगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी इसके साथ ही रतनगढ़ एसडीएम संजू पारीक, नायब तहसीलदार मुकुन सिंह, सुजानगढ़ एडिशनल एसपी सतनाम सिंह आदि पुलिस थाने पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। यूवक की मौत के करीब 2-3 घंटे के बाद परिजनों को सूचना दी गयी वहीं परिजन व मौहल्लेवासी थाना पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी थी। वहीं चुरू जिले के अन्य पुलिस थानों का जाब्ता भी रतनगढ़ पुलिस थाने बुलाया गया है। मृतक के पिता भगवती प्रसाद व परिजनों का कहना है कि वह 20 जनवरी को झुंझुनूं जाने का कहकर घर से गया था।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस थाने में एक युवक ने लगाई फांसी
पुलिस थाने में एक युवक ने लगाई फांसी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।