चूरु, [सुभाष प्रजापत ] शहर के वार्ड 6 में चूहे के बिल में पानी डालने की मामूली सी बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। पड़ोसी ने इस बात को लेकर अपने घर में बेटे के साथ रह रही महिला से मारपीट कर डाली। पीड़ित महिला रोते हुए कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। वार्ड नंबर 6 निवासी सरोज (30) ने बताया कि उसका पति विदेश में मजदूरी के लिए गया हुआ है। वह अपने बेटे के साथ घर पर अकेले रहती है। जब वह सो रही थी तो उसके बेटे ने दीवार में बने चूहे के बिल में गिलास में रखा पानी डाल दिया। यह पानी बिल से होते हुए दीवार के पार पड़ोसियों की रसोई में पहुंच गया। इस बात को लेकर पड़ोसी उससे झगड़ा करने लगे। इसके बाद सुभाष, प्यारेलाल, शेट्टी और घर की दो महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि पड़ोसी छोटी-मोटी बातों को लेकर उसे अकेली देखकर विवाद करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने पेड़ की छंगाई की बात को लेकर भी विवाद किया था। पुलिस ने महिला की आपबीती सुनकर कार्रवाई करने की बात कही।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूहे के बिल में डाल दिया पानी, पड़ोसी ने की महिला की पिटाई
चूहे के बिल में डाल दिया पानी, पड़ोसी ने की महिला की पिटाई




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।