Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजकीय महाविद्यालय में भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा 7 अक्टूबर को

,

राजकीय महाविद्यालय में भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा 7 अक्टूबर को

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जालान कालेज में बी ए सेमेस्टर सेकंड की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 7अक्टूबर को होगी। प्राचार्य डा ए के सक्सेना ने बताया कि नियमित एवं स्वयंपाठी सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा 7 अक्टूबर को होगी।प्रो कल्याण सिंह चारण ने बताया कि नियमित विद्यार्थी अपनी फाईल, प्रवेश पत्र एवं कालेज परिचय पत्र साथ लेकर आयें। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र, फाईल,मूल आधार कार्ड एवं प्रायोगिक शुल्क जमा की रसीद आवश्यक रूप से साथ लेकर आयें। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूचना विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur