Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोहिया महाविद्यालय में रसायन शास्त्र भाग प्रथम की प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मई से

,

लोहिया महाविद्यालय में रसायन शास्त्र भाग प्रथम की प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मई से

चूरू, लोहिया महाविद्यालय में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा संचालित नियमित तथा स्वयंपाठी विद्यार्थियों की विज्ञान संकाय के भाग प्रथम के रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षाएं मंगलवार, 23 मई से प्रारम्भ होंगी। प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम महाविद्यालय एवं सम्बन्धित विभाग के सूचना पट्ट से प्राप्त किया जा सकता है। प्रायोगिक परीक्षा संयोजक डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि भाग प्रथम की वनस्पति शास्त्र, प्राणिशास्त्र एवं भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षाएं सैद्धान्तिक परीक्षाओं से पहले सम्पन्न हो चुकी हैं और यह परीक्षाएं केवल रसायन शास्त्र विषय के लिए आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मई से प्रारम्भ होकर 31 मई तक होंगी। विद्यार्थियों के लिए बैच नम्बर पूर्व में दी गई प्रायोगिक परीक्षाओं के अनुसार ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाईट से अस्थाई प्रवेश पत्र डाउनलॉड करके अपनी एक आई.डी. लानी होगी। स्वयंपाठी विद्यार्थी को अपनी प्रायोगिक शुल्क जमा की रसीद साथ में लाना आवश्यक होगा अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur