Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट के चूरू आगमन की तैयारियां जोरो पर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट के चूरू आगमन की तैयारियां जोरो पर

 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के 6 जून को चूरू आगमन पर आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गयी है। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने शुक्रवार को मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा वरिष्ट नेताओं से विचार विमर्श कर कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया तथा सभा स्थल, आवास के प्रस्तावित स्थानो का अवलोकन किया। रफीक ने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के निर्देशानुसार शानदार अयोजन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur