Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रविदास जयंती पर 24 फरवरी को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

रविदास जयंती पर 24 फरवरी को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रैगर बौद्धिक मंच की बैठक रविदास नगर में सोमवार को छितरमल गाडगिल की अध्यक्षता में हुई। बौद्धिक मंच के अध्यक्ष व्याख्याता शिवकुमार गाडगिल ने बताया कि 24 फरवरी को संत रविदास महाराज की जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के नवनियुक्त कर्मचारी व अधिकारी, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खेलकूद में विशेष उपलब्धि रखने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन पत्र प्रभारी परमेश्वरलाल नवल को मनोनीत किया गया है। 18 फरवरी तक प्रतिभाएं अपने आवेदन जमा करवा सकती है। बैठक में राजकुमार नवल, ओमप्रकाश फौजी, गिरदावर सुरेंद्रकुमार, डॉ संजय गाडगिल, सुशीलकुमार गाडगिल, राजेंद्रकुमार गाडगिल, बनवारीलाल गहनोलिया, लालचंद गाडगिल, हंसराज फुलवारिया, परमेश्वरलाल नवल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur