Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी से

,

प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी से

लोहिया महाविद्यालय चूरू में

चूरू, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा संचालित नियमित तथा स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी, 2020 सोमवार से प्रारम्भ होंगी। राजकीय लोहिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिलीप सिंह पूनिया ने बताया कि भूगोल विभाग की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी से प्रारम्भ होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों कहा है कि वे प्रायोगिक परीक्षाओं के कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय एवं सम्बन्धित विभाग के सम्पर्क में रहें। प्रायोगिक परीक्षा संयोजक डॉ. शेर मोहम्मद के अनुसार विज्ञान संकाय में सर्वप्रथम 29 जनवरी से बी.एससी. भाग तृतीय की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होगी। उन्होंने सभी नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेब साईट से अस्थाई प्रवेश पत्र डाउनलॉड करके अपनी एक आई.डी. व स्वयंपाठी विद्यार्थी अपनी प्रायोगिक शुल्क जमा की रसीद साथ में लावें अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की प्रायोगिक परीक्षा की निर्धारित तिथि एवं बैच में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी द्वारा नवीन बैच/ महाविद्यालय में सम्मिलित होने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प पर निर्धारित शुल्क सहित आवेदन कर सम्बन्धित महाविद्यालय से अग्रेषित करवाने पर नवीन बैच/महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा की अनुमति प्रदान की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर विद्यार्थी स्वयं की जिम्मेदारी होगी एवं प्रायोगिक परीक्षा में तभी बैठाया जाएगा जब विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये नियमों की पालना होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur