Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रचण्ड गर्मी के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा

,

प्रचण्ड गर्मी के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा

सरदारशहर में

बुधवार का दिन प्रचण्ड गर्मी का रहा जिसके चलते प्रात: 11बजे से ही बाजारों और मुख्य मार्गो में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर में चली लू ने सभी जन मानस को घरों और दुकानों में पंखों कूलरों के नीचे रहने पर मजबूर कर दिया। पशु पक्षी भी छायादार स्थानों में दुबक कर बैठे नजर आये। सायं 5बजे बाद सडक़ों पर लोग नजर आने लगे। लू से बचने के लिए लोग सूती तोलियें मुख पर लपेट कर बचाव में लगे रहे। गर्मी के कारण आमजन रोजमर्रा के कार्य सवेरे जल्दी ही निपटा कर ठण्डे स्थानों की शरण लेने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। सायं गन्ने के जूस व ठण्डे पेय पदार्थो के ठेले व दुकानों पर भीड़ लगनी आम बात हो चुकी है। इन दिनों मटकियों व कूलर पंखों व ऐसी की दुकानों पर सर्वाधिक बिक्री हो रही है। विवाह शादियों की सीजन होने के कारण लोगों की बराते भी प्रचण्ड गर्मी के कारण सायं देरी से रवाना हो रही है।