Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजलदेसर के दो केंद्रों पर हुई प्री-डीएलएड परीक्षा

,

राजलदेसर के दो केंद्रों पर हुई प्री-डीएलएड परीक्षा

480 में से 46 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई प्री-डीएलएड परीक्षा में 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक प्री-डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी के अनुरूप परीक्षार्थियों की बैठक व अन्य व्यवस्था की गई। प्रिंसिपल जेपी प्रजापत ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 300 में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं बालिका स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन थाकन के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 180 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राधिकृत अधिकारी सीबीईओ लालचंद वर्मा परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur