Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भाजपा जन आक्रोश महारैली की तैयारी बैठक

,

भाजपा जन आक्रोश महारैली की तैयारी बैठक

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा की जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश महारैली की तैयारी बैठक स्थानीय पोद्दार गेस्ट हाउस मे आहूत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा की पार्टी सर्वोपरि है पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं है, कार्यकर्ताओ व लोगों की दुआओं से हमारे नेता राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष बने हैं ,चूरू में आयोजित होने वाली महारैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ उपस्थित रहेंगे ।पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कुशासन में आमजन त्रस्त व आक्रोशित है अतः जन आक्रोश को मूर्त रूप देने के लिए आगामी 11 अप्रेल को चूरू में जनाक्रोश महारैली आयोजित की जा रही है। जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक हरलाल सहारण ने बताया कि चूरु जिले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी इस रैली से जिले में कांग्रेस की नींव हिल जाएगी, महारैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार चूरू आगमन पर भव्य स्वागत होगा। नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बैठक में उपस्थित अतिथियों को विश्वास दिलाया कि रतनगढ़ शहर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चूरु पहुंचेंगे। बैठक में संभाग प्रभारी सोहनलाल शर्मा,जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, चंद्राराम गुरी, शिव भगवान कम्मा दीनदयाल पारीक मालीराम सारस्वत हरिप्रसाद दायमा भागीरथ सिंह राठौड़ अर्जुन सिंह फ्रांसा हिम्मत सिंह मालासी गोपाल मारु भारती मुद्गल भवानी सिंह राजपुरोहित छापर पालिका अध्यक्ष श्रवण सैनी जय राम जांगिड़ सालासर मंडल अध्यक्ष मनोज पुजारी पवन बोथरा गिरधारी सिंह राठौड़ सरपंच पवन सिंह राठौड़ दातार सिंह मनीराम पंवार मदन दाधिच, अभय सोनी सहित बैठक में सैकड़ों की संख्या में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहर व देहात के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur