Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेता व पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि एवं पुलिस उप अधीक्षक अनिल पुरोहित, सीआई दिलीप सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा अधिकारी व वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने हेलीपैड व रोड़ शो के रूट का निरिक्षण किया। इस दौरान मौजूद रहकर हेलीपैड व रोड शो के रूट चार्ट का सघन निरीक्षण किया गया। महर्षि ने बताया कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को प्रातः 10 बजे धन्वंतरि नगर, महर्षि निवास मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे इसके पश्चात रतनगढ़ शहर के मुख्य बाजारों मैं रोड शो करेंगे। इस दौरान निरीक्षण मैं भाजपा नेता बजरंग गुर्जर, अर्जुन सिंह फ्रांसा, संतोष तालनिया, भागीरथ सिंह राठौड़, दीनदयाल पारीक, भाजपा शहर मंडल सयोंजक महेश सैनी, भवानी सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल प्रजापत, सुनील कम्मा, प्रदीप सैनी, ओम महर्षि, विकास सैनी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur