Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रधानमंत्री का जलाया पूतला और दी कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारियां

,

प्रधानमंत्री का जलाया पूतला और दी कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारियां

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ किया कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ गढ़ चौराहे पर विरोध प्रदर्शन

सुरक्षा की दृष्टि से सीआई के नेतृत्व में पुलिस का जाप्ता रहा तैनात

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] देश में बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ चौराहे पर पुतला जलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है तथा केंद्र सरकार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर महंगाई को बढ़ावा दे रही है। विरोध प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को अपनी-अपनी गिरफ्तारियां भी दी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया, कल्याणसिंह शेखावत, रामनारायण व्यास, रामवीरसिंह राईका, अरविंद चाकलान, नरेश गोदारा, महेशचंद्र पुरोहित, महेंद्र सैनी, वेदप्रकाश पंवार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur