Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 11 सितंबर को

,

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 11 सितंबर को

चूरू,जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 सितंबर को सवेरे 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। संस्थान प्रभारी कमलेश एचरा ने बताया कि मेले में जिले के समस्त राजकीय, निजी अप्रेंटिसशिप प्रतिष्ठान प्रशिक्षु चयन के लिए उपस्थित होेंगे। अप्रेंटिशिप के इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज (8/10 की मार्कशीट,आईटीआई मार्कशीट,आधार कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र ,बैंक पास बुक तथा 2 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही जिले में शिक्षुता अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड प्रतिष्ठान भी निर्धारित दिवस को शिक्षुओं की नियुक्ति हेतु मेले में उपस्थित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur