Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप मेला 8 मई को

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप मेला 8 मई को

चूरू, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चूरू में 08 मई को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिशिप मेला का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। आईटीआई आचार्य हीरालाल गोठवाल ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय/निजी अपे्रन्टिशिप प्रतिष्ठान प्रशिक्षु चयन हेतु उपस्थित हाेंगे। आईटीआई उतीर्ण विद्यार्थी जो अप्रेन्टिशिप करना चाहते हैं, वो आवश्यक दस्तावेज (8/10 की मार्कशीट, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक तथा 2 पासपार्ट साईज फोटो) लेकर प्रातः 9 बजे लाभान्वित होने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चूरू में उपस्थित हों। साथ ही जिले में शिक्षुता अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड प्रतिष्ठान भी निर्धारित दिवस को शिक्षुओं की नियुक्ति हेतु मेेले में उपस्थित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur