Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रामजन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

रामजन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

राममय व भगवामय हुआ पूरा शहर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ में आज रामजन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं ने राम नाम उद्घोष के साथ रैली निकाली। भारतमाता सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।युवाओं,महिलाओं ने डीजे व बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते हुए रैली निकाली। शोभायात्रा का व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस दौरान पूरा शहर राममय व भगवामय हो गया।शोभायात्रा में दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओ ने करतब दिखाए।रैली में बीदासर पंचायत समिति की प्रधान संतोष मेघवाल,नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच सहित अन्य भाजपा नेताओं भी शिरकत की।साथ ही रैली में दिन्दू मुस्लिम एकता की भी मिशाल देखने को मिली।आरडीएस स्कूल के सामने पूर्व सभापति सिकन्दर अली खिलजी ने रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।वही विधायक मनोज मेघवाल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी रामजन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी को पुष्प वर्षा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur