Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना

बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार दोपहर में सर्व समाज के लोगों ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के पास धरना देकर प्रदर्शन किया। सभा के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपेक्षा की।संत सौरभ नाथ के सान्निध्य में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज का बांग्लादेश के विकास में न केवल बड़ा योगदान रहा है, बल्कि वह सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलजुल कर रहा है। इसके बाद भी बांग्लादेश में हिन्दू समाज के लोगों पर हुई अत्याचार की घटनाओं ने दुनियां को हिलाकर रख दिया है। वहां मानवता तार-तार हो रही है। वहां के अल्पसंख्यक समाज को अमानवीय पीड़ा का शिकार होना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया कि हिन्दू समाज की बांग्लादेश में न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार खतरे में हैं, बल्कि वहां एक गहरी मानवीय त्रासदी बन गई है। वहां पर मंदिरों, मूर्तियों और पूजा स्थलों पर हो रहे हमलों, हिंसा, धमकी जैसी बढ़ती घटनाओं से भौतिक और मानसिक उत्पीड़न, प्रशासनिक और न्यायिक उपेक्षा और इश्कान मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की।इस संदर्भ में आवश्यक कदम उठाकर बांग्लादेश सरकार के साथ कूटनीतिक चर्चा कर हिन्दू समुदाय की सुरक्षा करने की मांग की है। ज्ञापन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग और महासचिव से इस विषय पर तत्काल हस्तक्षेप करने, भारत में आने वाले हिन्दू शरणार्थियों को सुरक्षा और पुनर्वास करने के ठोस कदम उठाने की बात कही गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur