रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के वार्ड संख्या 23 के पार्षद लालचंद प्रजापत द्वारा नगरपालिका प्रशासन की अनियमिता के खिलाफ दिया जा रहा धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पांच दिनों से चल रहे धरने के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा समस्या समाधान के प्रति ध्यान नहीं देने पर वार्डवासियों द्वारा धरना स्थल पर रविवार को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। पार्षद पार्षद प्रजापत ने बताया कि रतनगढ़ के वार्ड संख्या 23 में सफाई एवं लाईट व्यवस्था के साथ-साथ शहर के अन्य क्षेत्रों की सफाई व रोशनी व्यवस्था को दुरूस्त करने सहित कई मांगों का उल्लेख करते हुए समस्या समाधान की मांग पालिका प्रशासन से गत दिनों ज्ञापन देकर की थी। इस अवसर पर रामावतार मलिंडा, ओमप्रकाश रूहिया, पारस प्रजापत, दीपचंद खठौड़, महावीरप्रसाद, इंद्रचंद प्रजापत, सांवरमल मंडार, ताराचंद माहिच, गोपाल मलिंडा, संदीप प्रजापत, जितेंद्रकुमार आलरिया, मनोज मेघवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नगरपालिका प्रशासन की अनियमिता के खिलाफ धरना जारी
नगरपालिका प्रशासन की अनियमिता के खिलाफ धरना जारी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।