Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जनसुनवाई आयोजित

आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जनसुनवाई आयोजित

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र से आये आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए |इस दौरान महर्षि ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य करने के लिए गंभीर है | और विगत एक वर्ष से राज्य में विकास की राह को पंख लगे है | राज्य सरकार अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध हैजनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र में नई सड़क बनवाने,सड़क मरम्मत करवाने, आपणी योजना में जल कनेक्शन करवाने, जल आपूर्ति सुचारू करवाने, ट्यूबवेल में ख़राब मोटर बदलवाने व शिक्षा,चिकित्सा सहित अनेक विषयों पर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए ।