Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की हुई जनसभा

,

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की हुई जनसभा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को सालासर से चलकर लूंछ फाटा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया l रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ भारत माता की जय कर लगाते हुए यात्रा का अभिनंदन किया l यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार अब वेंटिलेटर पर है, राजस्थान में इस बार भाजपा का प्रचंड बहुमत आयेगा lनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि झूठ और लूट की यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार की गंगा में हाथ डालकर युवाओं और किसानों को धोखा देने का ही काम कर रही है ।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है, सबके लिए खुशी की बात है कि जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है, साथ ही 28 विपक्षी दलों से बना घमंडिया गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलने वाला l 51 किलो की फूलों की माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का सभी भाजपा नेताओं ने स्वागत किया lलोकसभा सांसद राहुल कस्बा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व यात्रा संयोजक सी आर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह बगड़ी, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, जिला अध्यक्ष हरलाल सारण, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़, जिला प्रमुख महेंद्र न्योल, यात्रा के जिला संयोजक बसंत शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभा दंधावत, भाजपा नेता सुरेंद्र भाभडा, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव भगवान कम्मा, भागीरथ सिंह राठौड़, पवन सिंह राठौड़, युवा नेता नवल महर्षि, राधेश्याम बबेरवाल ने भी जनसभा को संबोधित किया सरपंच दातार सिंह, गोपाल सहू, जांदवा सरपंच कमला देवी खीचड़, पंचायत समिति सदस्य हिमानी खीचड़, भजन दास स्वामी, लिट्टू कल्पनाकांत, गंगाधर थालोड, हनुमान सिंह शेखावत, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, पूनम चंद बेद, सुगन चंद मंडार, विश्वजीत सिंह, मनीराम पवार, बाबूलाल दुधोडिया, जयश्री दाधीच, सरिता चांडक, भारती मुद्गल, निर्मला शर्मा, सूप्यार चारण, झूमर मल दहिया, छोटू सिंह राजपुरोहित, मदन दाधीच, महेंद्र सिंह, कुंदनमल पूनिया, सुरेश पुजारी, लालू पुजारी आदि भाजपा नेता मंच पर उपस्थित थे l इस मौके पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे l संचालन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया व मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने संयुक्त रूप से किया l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur