Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भू माफियाओं के खिलाफ निकाली गई जनआक्रोश रैली

भू माफियाओं के खिलाफ निकाली गई जनआक्रोश रैली

जलदाय विभाग के पास से प्रजापति समाज उत्थान समिति व सर्व समाज द्वारा आवंटित भूखंड को लेकर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जलदाय विभाग के पास से प्रजापति समाज उत्थान समिति चूरु एवं सर्व समाज द्वारा आवंटित भूखंड से लेकर कलेक्ट्रेट तक भू माफियाओं के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। सर्व कुम्हार महासभा के प्रदेश महामंत्री चंद्राराम गुरी ने बताया कि भूमाफियो के खिलाफ सर्वसमाज व समिति के द्वारा जनआक्रोश रैली निकाली गई। रैली लालघण्टाघर, रेलवे स्टेशन से होते हुए भूमाफियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टेªट तक निकाली गई। रैली के बाद समिति के पदाधिकारियों व सर्वसमाज के लोगों ने भूमाफियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाने के लिए जिला कलक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर समिति के सुरेश प्रजापत, रामचंद्र तुनवाल, संजय प्रजापत, छगनलाल प्रजापत, गोपालराम, लिखमाराम कुदाल, शंकरलाल कुदाल, जीतू प्रजापत रामसरा, मनीष प्रजापत, पार्षद लिखमीचंद प्रजापत आदि ने आंवटित भूमि के पास समिति के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। रैली जिले के देहात व षहर के लोगों ने जनआक्रोश रैली में भूमाफियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur