पंजाब नैशनल बैंक की जीएम विभा एरन गुरूवार को चूरू दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने चूरू और झुंझुनू जिले की शाखाओं के प्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान विभा एरन ने शाखा प्रबंधकों को अधिकाधिक रिटेल एवं एमएसएमई ऋण स्वीकृति तथा पेंशनर्स, डिफेंस पेंशनर्स, ग्राहकों को त्वरित सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में दोनो जिलों के ऋणियों से प्राप्त 175 समझौता प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया तथा 66 करोड़ रूपये के नए रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई ऋणों का वितरण किया गया। इसमें 26 करोड़ कृषि ऋण वितरण शामिल है। इससे पूर्व कारगिल विजय दिवस पर सभी शहीदों को नमन करते हुए जीएम विभा एरन द्वारा ग्राम दूधवाखारा के सूबेदार सुमेरसिंह राठौड़ के परिवार को सम्मानित किया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पंजाब नैशनल बैंक की जीएम विभा एरन चूरू दौरे पर
पंजाब नैशनल बैंक की जीएम विभा एरन चूरू दौरे पर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।