Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुरुषोत्तम टेलर बने पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष

पुरुषोत्तम टेलर बने पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष

चूरू, पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के जयपुर जिला संगठन के चुनाव शनिवार को जयपुर जिला परिषद सभागार में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम के अनुसार लंबोर छिंपीयान (चूरू) के मूल निवासी पुरुषोत्तम टेलर तीसरी बार लगातार जिलाध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। इसी के साथ छाजूराम सेन महामंत्री तथा रामजीलाल सैनी कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शर्मा, मुकेश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur