Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / किसान छात्रावास में होगी क्विज प्रतियोगिता

,

किसान छात्रावास में होगी क्विज प्रतियोगिता

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय किसान छात्रावास में आगामी 25 जून को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जाट बौद्धिक मंच रतनगढ़ द्वारा आयोजित कि जाने वाली इस प्रतियोगिता के बारे में मंच अध्यक्ष मुकंदाराम नेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों सहित कक्षा 11 और 12 के तथा कॉलेज के विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान वक्ताओं के द्वारा प्रेरक स्पीच भी दी जायेंगी। मंच अध्यक्ष नेहरा ने बताया की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । यह प्रतियोगिता अपने आप में रतनगढ़ क्षेत्र के लिए एक अनूठा आयोजन होगा जिसमें प्रतियोगियों को अपनी तैयारी जांचने का मौका मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur