Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / केंद्रीय बजट 2026 पर रफ़ीक मंडेलिया का हमला, युवाओं को फिर निराशा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

केंद्रीय बजट 2026 पर रफ़ीक मंडेलिया का हमला, युवाओं को फिर निराशा

Churu News (चुरू समाचार) : केंद्रीय बजट 2026 पर रफ़ीक मंडेलिया का हमला, युवाओं को फिर निराशा

चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने भाजपा सरकार के केंद्रीय बजट 2026 पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट की घोषणाओं से एक बार फिर आम जनता, विशेषकर युवा वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है।

 रोजगार को लेकर स्पष्ट रोडमैप नहीं

रफ़ीक मंडेलिया ने कहा कि वित्त मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा जरूर की है, लेकिन

कोई स्पष्ट और भरोसेमंद रोडमैप नहीं है, जिससे यह समझा जा सके कि आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के वास्तविक अवसर कितने और किस स्तर पर होंगे।

 आर्थिक चुनौतियों पर सरकार की चुप्पी

उन्होंने वैश्विक हालात और घरेलू आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि

वैश्विक परिस्थितियों के चलते आर्थिक अस्थिरता बढ़ी है, ऐसे में सरकार से ठोस कदमों की उम्मीद थी, लेकिन कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई

 महंगाई से त्रस्त आम आदमी

कांग्रेस नेता ने कहा कि

आम आदमी पहले से ही महंगाई से परेशान है, फिर भी इस बजट में महंगाई नियंत्रण के लिए कोई सशक्त और ठोस उपाय नजर नहीं आता।

 औद्योगिक घरानों के पक्ष में बजट का आरोप

रफ़ीक मंडेलिया ने आरोप लगाया कि

यह सरकार केवल औद्योगिक घरानों के लिए काम कर रही है, आमजन की तकलीफों से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

 राजस्थान के लिए नई परियोजनाओं का अभाव

उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे राज्यों, जहां भाजपा की सरकार है, वहां भी
नई और बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणाओं का अभाव बेहद निराशाजनक है और यह जनता के साथ धोखे जैसा प्रतीत होता है।

 चुनावी बजट करार

रफ़ीक मंडेलिया ने बजट को चुनावी बजट बताते हुए कहा कि

वास्तविक और संतुलित विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह बजट आने वाले समय में सिर्फ चुनावी घोषणाओं तक सीमित रह जाएगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur