Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कर्नल सोफिया पर टिप्पणी को बताया आपत्तिजनक, मंत्री बर्खास्त हों : रफीक मंडेलिया

,

कर्नल सोफिया पर टिप्पणी को बताया आपत्तिजनक, मंत्री बर्खास्त हों : रफीक मंडेलिया

चूरू, सुभाष प्रजापत। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को “गिरावट की पराकाष्ठा” बताया है।

मंडेलिया ने कहा कि विजय शाह का बयान भारतीय सेना की निष्ठा, देश की एकता और भाईचारे की संस्कृति पर सीधा हमला है।

“जो व्यक्ति एक कर्तव्यनिष्ठ महिला अधिकारी को आतंकवादियों की बहन बता दे, वह समाज और देश दोनों के लिए खतरा है,” — रफीक मंडेलिया

उन्होंने कहा कि मंत्री शाह का यह बयान न केवल कर्नल सोफिया का अपमान है बल्कि समूची सेना और संविधान का भी।


हाईकोर्ट का संज्ञान, कांग्रेस की सराहना

चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है, जिसे कांग्रेस ने संविधान की जीत बताया है।

“यदि भाजपा में नैतिकता है, तो मंत्री को तुरंत सरकार और पार्टी से बर्खास्त करे,” — मंडेलिया


भाजपा पर नैतिकता को लेकर सवाल

रफीक मंडेलिया ने कहा कि इस विवादित बयान पर भाजपा नेतृत्व की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा ऐसे विचारों का समर्थन करती है?
उन्होंने मांग की कि विजय शाह को तत्काल सरकार से हटाया जाए और पार्टी से निष्कासित किया जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur