Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में राहुल गांधी का जन्मदिन 21 पौधे लगाकर मनाया गया

रतनगढ़ में राहुल गांधी का जन्मदिन 21 पौधे लगाकर मनाया गया

रतनगढ़ (चूरू), राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विभाग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया।

यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देश पर और प्रदेश ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


21 पौधे लगाकर दी जन्मदिन की बधाई

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 21 पौधे लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश में हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


राहुल गांधी को बताया सामाजिक न्याय का प्रहरी

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा –

राहुल गांधी जन-जन की आवाज़ हैं, वे सामाजिक न्याय और समानता के सशक्त प्रहरी हैं। उनका संघर्ष और संकल्प देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।”

कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र और निरंतर जनसेवा के लिए कामना भी की।


ये रहे प्रमुख उपस्थित

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व पार्षद मुकत्यार अहमद खान,
जुगराज सामरिया,
रणजीत कोका,
विजय चावला,
बाबूलाल लुहार,
भूपेंद्र सैनी,
मनीष सैनी,
लिच्छू राम सैनी,
विजय प्रजापत,
बबलू सिंह,
यूनस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur