Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए राहुल कस्वा

,

अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए राहुल कस्वा

राहुल कस्वा ने किया नामांकन

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू लोकसभा सीट पर चुनावी तपिश देखी जा रही हैं। इस बार राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। यहां एक और कांग्रेस से राहुल कस्वा मैदान में है तो दूसरी ओर खेलों के अनुभवी और राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले देवेन्द्र झांझडिया पर भाजपा की ने भरोसा जताया हैं। वही आज भाजपा से बागी हो कर कांग्रेस का दामन थामने वाले राहुल कस्वा ने अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी के समक्ष पेश किया ।इस दौरान ने निवर्तमान सांसद राहुल कस्वा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। राहुल कस्वा ने नामांकन के बाद विक्ट्री का निशान दिखाकर जीत का दावा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से मुझे चूरू लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, आज मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गांव देहात के अंदर लोगों में बहुत अच्छा उत्साह है। हम सभी चूरू लोकसभा क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं और उनके सामने अपनी बात रख रहे हैं मुझे उम्मीद है कि बहुत अच्छा हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं, निश्चित रूप से कांग्रेस को हम चूरू से जीत दिलाने का काम करेंगे। राहुल कस्बा ने मुद्दों पर कहा कि हमने 10 सालों तक यहां परविकास किया है और उन्हीं मुद्दों को लेकर एक बार फिर से हम जनता के बीच जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिर राजेंद्र राठौड़ पर तंज करते हुए कहा कि सामंतवादी सोच के लोग पार्टियों पर हावी हो गए हैं, इस चुनाव में जनता उन्हें जवाब देने का काम करेगी। राहुल कस्वा ने आगे कहा की चूरू जीत के साथ इस बार कांग्रेस का खाता खुलेगा। राजस्थान में इस बार कांग्रेस अच्छी सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा की विकास के मुद्दे पर में इस बार चुनाव लड़ रहा हु। इस दौरान नामांकन में राहुल कस्वा के साथ विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूसाराम गोदारा, मनोज मेघवाल, अनिल शर्मा, कृष्णा पूनिया माकपा नेता बलवान पूनिया सहित कई नेता मौजूद रहे। 19 अप्रैल को होने वाले चूरू लोकसभा सीट चूरू लोकसभा क्षेत्र के 22 लाख मतदाता कांग्रेस के राहुल कस्वा और भाजपा के देवेंद्र झाझडिया के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं इससे पहले 26 मार्च को भाजपा के देवेंद्र झजडिया ने नामांकन दाखिल किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur