Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : राहुल कस्वां ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर उठाया मुद्दा

,

Churu News : राहुल कस्वां ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर उठाया मुद्दा

MP Rahul Kaswan meeting Jal Jeevan Mission officials in Jaipur

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने जयपुर में जल जीवन मिशन के मुख्य अभियंता सी.ई. राज सिंह चौधरी से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में अधूरी पड़ी पेयजल योजनाओं को लेकर चर्चा की।

सांसद ने कहा कि कई गांवों में टंकियां बनने के बावजूद लोगों को आज तक पानी नहीं मिल पा रहा है।

सादुलपुर और तारानगर में अधूरे पड़े कार्य

राहुल कस्वां ने बताया कि सादुलपुर और तारानगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 19 एसएलआर टंकियां स्वीकृत हुई थीं।

इनमें से 17 टंकियां बन चुकी हैं, लेकिन लगभग 38 करोड़ रुपये का डेविएशन आने के कारण परियोजना अधूरी है और गांवों तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

रतनगढ़ और सुजानगढ़ में भी यही स्थिति

सांसद ने कहा कि रतनगढ़ और सुजानगढ़ क्षेत्र में भी इसी प्रकार की समस्या बनी हुई है, जहां लगभग 45 करोड़ रुपये का डेविएशन आया है।

बजट जारी नहीं होने के कारण बनी हुई टंकियां पाइपलाइन से नहीं जुड़ पा रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि लंबे समय तक जलभराव नहीं होने से इन संरचनाओं के जर्जर होने का खतरा बढ़ रहा है।

भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया

राहुल कस्वां ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कई गांवों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द बजट जारी कर योजनाओं को पूरा करवाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश को हाल ही में भारत सरकार से 4 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, इसलिए डेविएशन राशि जल्द जारी की जानी चाहिए।

धनासर प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग

सांसद कस्वां ने धनासर प्रोजेक्ट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरदारशहर और नोहर क्षेत्र के कई गांवों को पेयजल सुविधा मिलनी है।

उन्होंने करीब 252 करोड़ रुपये की इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने की मांग की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur