Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पोद्दार भवन स्कूल दोबारा खोलने की मांग तेज

पोद्दार भवन स्कूल दोबारा खोलने की मांग तेज

विद्यालय बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने छात्रहित में पुनः संचालन की मांग उठाई

Inspection team visits Poddar Bhavan school building in Rajaldesar

राजलदेसर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोद्दार भवन को बंद किए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विद्यालय को दोबारा शुरू कराने की मांग अब तेज हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कनिष्ठ अभियंता बलवीर सीहाग टीम के साथ विद्यालय भवन का भौतिक निरीक्षण करने पहुंचे।

बिना तकनीकी रिपोर्ट स्कूल बंद करने का आरोप

निरीक्षण के दौरान मौजूद पार्षद धनपत छंगाणी और वार्डवासियों ने अधिकारियों को बताया कि बिना किसी ठोस तकनीकी रिपोर्ट के जल्दबाजी में स्कूल बंद कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से करीब एक हजार विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

चार-पांच वार्डों की शिक्षा का मुख्य केंद्र

स्थानीय लोगों के अनुसार, पोद्दार भवन विद्यालय लंबे समय से आसपास के चार से पांच वार्डों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। आसपास कोई अन्य सरकारी विद्यालय नहीं होने के कारण बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि विद्यालय को जल्द पुनः संचालित किया जाए और इसे उच्च स्तर पर क्रमोन्नत भी किया जाए।

जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी

निरीक्षण के बाद कनिष्ठ अभियंता बलवीर सीहाग ने लोगों को आश्वस्त किया कि मौके की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

बड़ी संख्या में पहुंचे वार्डवासी

निरीक्षण के दौरान प्रदीप पांडे, तुलसीराम पांडे, मुकेश सुथार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur