Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजलदेसर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही: अवैध डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

राजलदेसर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही: अवैध डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाइवे पर पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी के दौरान 15 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित दो जनों को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त की है। कार्रवाई में थानाधिकारी शंकरलाल भारी, एचसी रामलाल, कांस्टेबल दिलीपसिह, सुरेशकुमार, विधाधर शामिल थे। 15 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्ट जप्त किया। तस्कर दिलीपसिह राजपूत पुत्र मदनसिह निवासी वार्ड 5 मेहरासर चाचेरा, जितेन्द्रसिह राजपूत पुत्र प्रतापसिह निवासी मांगासर को गिरफ्तार किया। जप्त किए गए डोडा पोस्त साबुत मय बोलेरो कैम्पर की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 28 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य पूछताछ की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur