Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : रूस्तम धोरा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

,

Churu News : रूस्तम धोरा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Rajaldesar police arrest accused in Rustam Dhora theft case

चूरू सुभाष प्रजापत / जिले के राजलदेसर क्षेत्र में स्थित रूस्तम धोरा आलसर में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का पर्दाफाश हो गया।

थानाधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम

चोरी का मामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने वारदात की जांच शुरू करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

बीदासर से संदिग्ध को किया डिटेन

सघन जांच और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने बीदासर से एक संदिग्ध जगदीश प्रसाद पुत्र भंवरलाल को डिटेन किया।

आरोपी मूल रूप से जैतासर (थाना छापर) का निवासी है और वर्तमान में बिग्गाबास, श्रीडूंगरगढ़ में रह रहा था।

पूछताछ में कबूला जुर्म

राजलदेसर थाने लाकर आरोपी से मनोवैज्ञानिक और कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ज्यादा देर तक सच छिपा नहीं सका और उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

“सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ।” पुलिस सूत्र

चोरी के माल की बरामदगी की कोशिश जारी

पुलिस अब आरोपी से चोरी के सामान की बरामदगी और इस वारदात में शामिल अन्य संभावित लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य कड़ियों को भी खंगाल रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur