Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन जवाहर कला केंद्र में 9 से 12 फरवरी को होगा

,

राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन जवाहर कला केंद्र में 9 से 12 फरवरी को होगा

आवेदक 8 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

चूरू, राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन 9 से 12 फरवरी, 2023 को जवाहर कला केंद्र, जयपुर में किया जाएगा। यह खेल शास्त्रीय संगीत, भारतीय, फिल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, (भारतीय फिल्म संगीत के अलावा) शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य समकालीन नृत्यफोटोग्राफी (2 श्रेणियाँ) समेत कुल छह वर्गों में आयोजित होंगे एवं प्रत्येक वर्ग के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।

डेल्फिक काउंसिल राजस्थान की अध्यक्ष और प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा ने बताया कि डेल्फिक खेलों का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन होगा, जिसमें चयनित प्रतियोगी जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होने वाले द्वितीय चरण के लिए योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि पात्र आवेदक 8 जनवरी, 2023 तक www.delphicrajasthan.org पर आवेदन कर सकते हैं । प्रतियोगियों का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। प्रतियोगी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 1 जनवरी तक 35 वर्ष रखी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur