Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्थान हाईकोर्ट जज सालासर आएंगे

राजस्थान हाईकोर्ट जज सालासर आएंगे

चूरू, राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर के न्यायाधीश योगेंद्र कुमार पुरोहित 20 फरवरी को सालासर आएंगे। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया कि न्यायाधीश पुरोहित अपनी धर्मपत्नी के साथ 20 फरवरी को पुनरासर बालाजी मंदिर, बीकानेर से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 सालासर आएंगे। सालासर में अल्पविश्राम, दर्शन एवं लंच के पश्चात दोपहर 2 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।