Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा के चुनाव सम्पन्न

,

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा के चुनाव सम्पन्न

नागरिक परिषद माध्यमिक विद्यालय में

सुजानगढ़, स्थानीय नागरिक परिषद माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी धर्मसिंह मीणा के पर्यवेक्षण में निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। जिसमें उपशाखा अध्यक्ष पद पर अब्दुल सत्तार पडि़हार, मंत्री रंजन अत्रि, सभा अध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अजय कस्वां, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा सहित उपशाखा कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। वहीं पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किये गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में रणजीतसिंह, रामेश्वरलाल खीचड़, जीवणदान देवल, धनराज सिंगोदिया, लक्ष्मण खत्री, बसंत चौधरी, कमल जाखड़, रामावतार शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur