Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्थान पेंशन 1300 रुपये: 1 जनवरी से लागू

,

राजस्थान पेंशन 1300 रुपये: 1 जनवरी से लागू

Pensioners biometric verification at e-mitra center Jhunjhunu Rajasthan

91 लाख पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ, 550 करोड़ का अतिरिक्त भार
जयपुर, चूरू। राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बड़ा फैसला लेते हुए मासिक पेंशन राशि में वृद्धि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

1250 से बढ़कर 1300 रुपये

जारी आदेशों के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा/एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1300 रुपये कर दी गई है।

यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और फरवरी 2026 से देय होगी।

91 लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा,

“पेंशन वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभा रही है।”

न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम के तहत निर्णय

यह फैसला राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में लिया गया है।

मंत्री ने कहा कि यह कदम अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा और समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल देगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur