Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / फोटो का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी आईडी, शादी रुकवाने की धमकी

,

फोटो का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी आईडी, शादी रुकवाने की धमकी

Rajgarh fake social media account case police cyber crime investigation

चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती को फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर बदनाम करने का गंभीर मामला सामने आया है।

फोटो का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी आईडी

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सोशल मीडिया फोटो का दुरुपयोग कर आरोपी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई।

इस आईडी पर आरोपी ने अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर युवती को बदनाम किया।

AI तकनीक से फोटो एडिट कर पोस्ट

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपनी फोटो को युवती की फोटो के साथ जोड़कर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

शादी रुकवाने की धमकी

मामले में सामने आया कि जब युवती की शादी तय हुई, तो आरोपी ने:

  • शादी रुकवाने की धमकी दी
  • युवती और उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दी
  • बदनाम करने की बात कही

पहले नहीं हुई कार्रवाई, एसपी से शिकायत

पीड़िता ने बताया कि उसने 14 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक, चूरू को परिवाद भेजा, जिस पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur