Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Churu police arrests accused with illegal country made pistol in Rajgarh

चूरू। जिले में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत चूरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन और AGTF प्रभारी अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में की गई।

पुलिस को तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध युवक राजगढ़-बहल रोड क्षेत्र में घूम रहा है।

रेलवे पुलिया के पास पकड़ा आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण और राजगढ़ थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजगढ़-बहल रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास दबिश दी।

वहां संदिग्ध हालत में घूम रहे 24 वर्षीय शशीकांत पुत्र रामावतार खाती निवासी वार्ड नंबर 27, राजगढ़ को पकड़ा गया।

तलाशी में मिला अवैध कट्टा

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच

पुलिस आरोपी से हथियार खरीदने और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में AGTF टीम के

  • सज्जन कुमार
  • विजयपाल
  • कपिल
  • अमित कोठारी

सहित साइबर सेल और DST टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

चूरू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या अवैध हथियार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur