Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : युवक से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, युवक गंभीर घायल

,

Churu News : युवक से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, युवक गंभीर घायल

राजगढ़ में युवक के साथ कथित बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Viral video related to youth assault incident in Rajgarh area

चूरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि घटना बहल रेलवे फाटक के आसपास चार दिन पहले रात के समय हुई थी, लेकिन मामले की जानकारी युवक के वापस राजगढ़ पहुंचने के बाद सामने आई।

युवक गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में घायल युवक अनुसूचित जाति के गरीब परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

हमले में युवक का जबड़ा टूट गया, जबकि पसलियों और पैर में भी फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

परिजनों ने पहले युवक को राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

जयपुर में चल रहा इलाज

सूत्रों के अनुसार युवक करीब तीन दिन तक ICU में भर्ती रहा। फिलहाल उसकी हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।

घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के साथ कथित रूप से कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर इसे किसी सामाजिक विवाद या आपसी झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला

सूत्रों के अनुसार अब तक इस मामले में राजगढ़ पुलिस थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

पुलिस की ओर से भी फिलहाल मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक से कोई गलती भी हुई हो, तब भी इस तरह की हिंसक और जानलेवा मारपीट उचित नहीं ठहराई जा सकती।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद घटना क्षेत्र में जनचर्चा का विषय बनी हुई है।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur