Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / परंपरागत खेलों को बढ़ावा दे रहे राजीव गांधी ओलंपिक खेल – महरिया

,

परंपरागत खेलों को बढ़ावा दे रहे राजीव गांधी ओलंपिक खेल – महरिया

राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया ने किया ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल में मैच का उद्घाटन

चूरू, राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया ने कहा है कि राज्य सरकार की अभूतपूर्व पहल पर आयोजित हो रहे राजीव गांधी ओलंपिक खेलों से परंपरागत खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों के माध्यम से राज्य की प्रतिभाओं को निखारने एवं परंपरागत खेलों के संरक्षण का काम किया है।

महरिया ने शुक्रवार को जिले में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के अन्तर्गत खारिया ग्राम के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया और जिला स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के आयोजन से खेलों से दूर हो रही युवा पीढ़ी फिर से खेलों से जुड़ेगी। इसके साथ कोरोना महामारी के समय से समाज में आई दूरियां समाप्त होंगी तथा सामाजिक सौहाद्र्र और सद्भाव की भावना विकसित होगी।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से प्रेरित होकर खेलों में दमखम दिखाएं। जीत-हार की भावना को दरकिनार करते हुए खेल और परस्पर भाईचारे की भावना से प्रतिस्पर्धाओं में भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अहम कड़ी हैं। हमें सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए राज्य स्तर पर सफलता हासिल करनी है।

इस दौरान ग्राम खारिया में क्रिकेट मैच उद्घाटन के दौरान सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी धर्मपाल सिंह धांधू, एसीबीईओ खालिद तुगलक, नरेश पूनियां, समीर खान, महेश कुमार, महेश कुमार उपस्थित रहे। मनोज शर्मा ने निर्णायक भूमिका निभाई। जिला स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य विजयपाल धुआं, सह प्रभारी मोतीराम, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसिंह सिहाग, पर्यवेक्षक व शारीरिक शिक्षक सफी मोहम्मद गांधी, शारदा बेनिवाल, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश सिहाग, पिंकेश, राजकला, सुनेश्ता, सुधीर सहारण, संतोष, राजकला, जयसिंह झाझड़िया, नितेश मुहाल, संजय, रवि शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur