Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / फिर से भाजपा के हुए राजकुमार रिणवां

,

फिर से भाजपा के हुए राजकुमार रिणवां

सदस्यता ग्रहण की

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां को शनिवार दोपहर सरदारशहर में आयोजित एक समारोह में पुन: भाजपा में शामिल हुए। सरदारशहर में गांधी विधा मंदिर के पास स्थित जयपुर रोड़ पर राम मंच में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित मंचस्त अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद राहुल कस्वां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, विधायक अभिनेष महर्षि की मौजूदगी में पुन: भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मंचस्त अतिथियों ने दुप्पटा उढाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर उभर रहा है। मैं पुनः भाजपा परिवार में शामिल हूं इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व जिला स्तरीय नेतृत्व के पदाधिकारियों का आभारी हूं। उन्होंने सरदारशहर में हो रहे उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा को विजय बनाने का आह्वान किया। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद राहुल कस्वां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा व विधायक अभिनेष महर्षि ने सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री रिणवा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि रिणवा के भाजपा में शामिल होने पार्टी और अधिक मजबूत हो गई है। सभी वक्ताओं ने सरदारशहर के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपिल की। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां राजस्थान के रतनगढ़ विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं व वसुंधरा सरकार में खान, वन एवं पर्यावरण व देवस्थान विभाग के मंत्री रह चुके है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur