एआईसीसी कमेटी सदस्य कृष्णा पूनिया ने कहा कि प्रशासन के लोगों को राजनैतिक दवाब में गलत काम नहीं करना चाहिए उक्त विचार सादुलपुर के वार्ड 20 में आयोजित नुक्कड़ सभा में कृष्णा पूनिया ने कहे। जाफर नारनोली की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पूनिया ने कहा कि सात माह बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसलिए अधिकारियों को बिना राजनैतिक दवाब के आम लोगों के काम शुरू कर देने चाहिए वरना ऐसे अधिकारियों को बख्सा नहीं जायेगा। उन्होने कहा कि अधिकारियों द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में कांग्रेेसी वार्डो में भेदभाव किया जा रहा तथा शहर में पीने का पानी दो-तीन दिन में दिया जा रहा है व हमारे हिस्से का पानी तारानगर को दिये जाने की तैयारी कर ली है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। शहर में सफाई व्यवस्था में भी हमारे क्षेत्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा जिसें बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर वार्ड नम्बर 20 के दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा में गुलमान बुडाकिया, हाजी अलीेशेर, सीकन्दर जाटू, सुलेमान चौहान, सतपाल पाण्डिया, हुक्मीचन्द व हैदर अली आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन मुस्ताक प्रधान ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजनैतिक दवाब में गलत काम न करें अधिकारी-कृष्णा पूनिया
राजनैतिक दवाब में गलत काम न करें अधिकारी-कृष्णा पूनिया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।