माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर द्वारा राज्य स्तरीय चतुर्थ फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है। वर्ष 2018-19 हेतु विषय जनजातीय आवास रखा गया है। जिसमें राजस्थान राज्य में विभिन्न जनजातियों के आवास को फोटो प्रतियोगिता का विषय रखा गया हैै। संस्थान के निदेशक दिनेश चन्द्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में शौकिया फोटोग्राफर भाग ले सकते है। श्रेष्ठतम जनजाति फोटोग्राफर को विशेष योग्यता पुरूस्कार सहित पाँच श्रेणियों में पुरूस्कार दिये जायेगें। प्रविष्ठियां केवल रंगीन छाया चित्रों के रूप में स्वीकार की जायेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं हैै। फोटोग्राफ 8’’ 10‘’ की साइज में दिये जा सकते है। फोटोग्राफ के साथ संक्षिप्त विवरण अधिकतम सौ शब्दों में संलग्न करना होगा। किसी भी फोटोग्राफ को फ्रेम अथवा माउण्ट करा कर नहीं दिया जा सकता। अन्य नियम एवं शर्तें विभागीय वेब साइट पर देखे जा सकते है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु प्रस्ताव आमंत्रण
राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु प्रस्ताव आमंत्रण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।