Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर निकाली रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर निकाली रैली

सर्व समाज द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सन्त यदि शांति का पाठ पढ़ाना जानते हैं तो क्रांति का भी पाठ पढ़ा सकते हैं, अब देश हिंदुओ पर अत्याचार नही सहन करेगा यह कहना है शिवमठ धाम गाडोदा के मठाधीश संत महावीर जती का।संत महावीर जती ने आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि संत समाज हिंदुओ के साथ खड़ा है, अब हिंदुओ पर कोई भी अत्याचार करेगा तो सहन नही किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब ईंट का जबाब पत्थर से दिया जाएगा,उन्होंने हिंदुओ से अपील की अब हिंदुओ को संगठित होने की जरूरत है,इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकार पहल करें।इससे पूर्व गाडोदा धाम के महंत महावीर जती के नेतृत्व में अशोक सर्किल से सर्व समाज द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से आक्रोश रैली निकाली गई।जिसमें युवाओं,महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।हाथों में विभिन्न प्रकार के नारों से लिखी तख्तियां भी ले रखी थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur