Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घर के आंगन में सो रही नाबालिगा के साथ दुष्कर्म मामला

घर के आंगन में सो रही नाबालिगा के साथ दुष्कर्म मामला

प्रकरण में पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी है नेछवा के गांव तिड़ोकी का भागीरथ

गिरफ्तार भागीरथ जाट को पुलिस करेगी कोर्ट में पेश

नाबालिगा ने 29 मार्च को करवाया था थाने में मामला दर्ज

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) घर के आंगन में सो रही एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अब पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। मामले के अनुसार 29 मार्च को रतनगढ़ के एक गांव की करीब 17 वर्षीय किशोरी अपनी बहिन के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि वह अपनी मां व भाई के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इस दौरान एक युवक उसके घर में घुस गया तथा उसके कपड़े खोलकर नाबालिगा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने अपने हाथों से नाबालिगा का मुंह दबा लिया था। जब शोर मचाया, तो परिजन आ गए तथा युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को अपने साथ थाना ले आई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया, जिसमें सीकर जिले के थाना नेछवा के गांव तिड़ोकी निवासी 28 वर्षीय भागीरथ जाट को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच सीआई दिलीपसिंह कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur